चित्तौड़गढ़। डाइट में पुस्तकालय साहित्य संवाद दो दिवसीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य राकेश कुमार पारीक के निर्देशन में हुआ। प्रथम दिवस में दीप प्रज्वलन संस्थान के WE अनुभाग के प्रभारी एवं संस्थापन अधिकारी राकेश सुखवाल द्वारा किया गया साथ ही सभी 45 प्रतिभागियों द्वारा सरस्वती वंदना की एवं प्रशिक्षणकृता बृजेश शर्मा द्वारा एवं प्रशिक्षण प्रभारी हरमन राम द्वारा पुस्तकालय के महत्व ओर साहित्य संवाद बाल साहित्य का महत्व बताया। बच्चो को पुस्तकालय में रुझान कैसे बनाए रखे इस पर चर्चा हुई दूसरे दिन मुख्य अतिथि महावीर प्रसाद शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चितौड़गढ़ द्वारा हमे पुस्तकालय संचालन के मुख्य बिंदुओं को विस्तार पूर्वक बताया वी उस अनुसार कार्य करने की प्रेरणा दी। साथ ही डाइट के प्रधानाचार्य द्वारा भी लाइब्रेरी के प्रति बच्चों को कैसे ज्यादा लाभान्वित करे इसके लिए सुझाव दिए गए।