BREAKING NEWS
देवरी खवासा में छात्राओं ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : 15 साल से सड़क-नाली के इंतजार में.. <<     KHABAR : दतिया में उपचुनाव के बाद जनसुनवाई फिर.. <<     REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<     REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून का रौद्र रूप, नीमच-मंदसौर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरी खवासा,.. <<     VIDEO NEWS: सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग का बड़ा.. <<     BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2025, 4:49 pm
KHABAR : छत्रपति शिवाजी सभागृह में एक राष्ट्र, एक चुनाव पर छात्र संवाद का आयोजन, प्रदेश संयोजक डॉ. रोहिन राय ने आर्थिक बोझ और प्रशासनिक चुनौतियों पर डाला प्रकाश, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। छत्रपति शिवाजी सभागृह में गुरुवार को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. रोहिन राय ने छात्रों से संवाद करते हुए बार-बार होने वाले चुनावों से देश पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ और प्रशासनिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि देश में लगभग हर वर्ष किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। केवल वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए। यदि सभी चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो यह राशि देश के विकास कार्यों में लगाई जा सकती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” व्यवस्था से देश में स्थिरता और विकास की गति को बल मिलेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अश्विन सोनी और जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक रवि पाटीदार ने किया तथा आभार लोकेश चांगल ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, मदन रावत, विजय शर्मा, मुकेश डांगी, लोकेश पाटीदार, राहुल मालवीय, नरेंद्र गुर्जर, घनश्याम पाटीदार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE