BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2030 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य, समीक्षा.. <<     KHABAR : मोरवन और मनासा में प्राकृतिक खेती पर.. <<     KHABAR : खटाम्बा जनकल्याण शिविर में मुख्य सचिव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का रतलाम संभाग सम्मेलन.. <<     KHABAR : शाजापुर सहित जिलेभर में मनाया गया.. <<     KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     BIG REPORT : मोहर्रम पर्व को लेकर शाजापुर पुलिस.. <<     BIG NEWS : नीमच में पुरानी पानी टंकी के मेंटेनेंस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मंगल के राशि परिवर्तन से बदलेगा.. <<     SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2025, 6:36 pm
NEWS : राष्ट्र निर्माण के प्रेरणादायक स्तंभों में से एक थे सरदार पटेल, पुलिस विभाग द्वारा आयोजित रन फार यूनिटी के तहत उपस्थितों के बीच विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। लोह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्र-निर्माण के प्रेरणादायक स्तंभो मे से एक थे। भारत की आजादी के बाद जब पूरा देश रियासतों, मतभेदों और अस्थिरता के बीच दिशा खोज रहा था, तब सरदार वल्लभभाई पटेल दृढ़ता, निर्णय क्षमता और अटूट राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनकर खड़े हुए। सरदार पटेल ने अपनी अटल इच्छाशक्ति और राजनीतिक बुद्धिमत्ता से 562 रियासतों को एकजुट कर भारत को अखंड बनाया। आजादी के बाद एक मजबूत व एकीकृत राष्ट्र की जो तस्वीर आज हम देखते हैं, वो सरदार पटेल के लौह-संकल्प का परिणाम है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिस विभाग द्वारा आयोजित रन फार यूनिटी के तहत शहर के प्रताप पार्क स्थित शहीद स्मारक पर उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारीयो, कर्मचारियो व शहरवासियो को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान विधायक आक्या ने रन फोर यूनिटी के तहत दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रताप पार्क से आरम्भ दौड़ इंदिरा गांधी स्टेडियम पर जाकर समाप्त हुई। जहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजली कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक शहर विनय चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक एससी/एसटी सेल शिवन्या सिंह, सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह, ट्रॉफिक इंचार्ज मोतीराम सारण सहित बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जवान, सीएलजी सदस्य व शांती समिति सदस्य उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE