गरोठ। पाटीदार समाज संगठन की ओर से बोलिया में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, उद्यान का उद्घाटन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अनावरण की गई प्रतिमा उनके अदम्य साहस, एकता और राष्ट्रनिर्माण में योगदान का प्रतीक है।
कार्यक्रम में सरदार पटेल की स्मृति में निर्मित उद्यान का शुभारंभ किया गया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, तथा समाज के अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।