नीमच। सहायक यंत्री (शहर), मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, नीमच ने जानकारी दी है कि दिनांक 1 नवम्बर 2025 (शनिवार) को 11 केवी आनंद विहार फीडर पर पोल शिफ्टिंग कार्य किया जाएगा।

इस कारण फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 9.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक बंद रहेगा।

फीडर बंद रहने से ग्वालटोली, पुलिस लाइन, स्कीम नं. 36-बी के कुछ क्षेत्र सहित आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। विभाग ने बताया कि कार्य की प्रकृति के अनुसार समय में आवश्यकतानुसार कमी या वृद्धि की जा सकती है।
