नीमच। युवा उत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार, 31 अक्टूबर 2025 को शासकीय महाविद्यालय जीरन में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों पी.जी. कॉलेज नीमच, श्री सीताराम जाजू कन्या कॉलेज नीमच, शासकीय महाविद्यालय जीरन एवं रामपुरा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “भारतीय मांगलिक प्रतीक” रखा गया, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिकता को दर्शाती आकर्षक रंगोलियाँ प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपा कुमावत एवं युवा उत्सव प्रभारी प्रो. आशीष सोनी ने दीप प्रज्वलन कर किया। आयोजन में डॉ. बाला शर्मा, डॉ. सोनम घोटा, डॉ. हेमलता जोशी, प्रो. कृष्ण सोलंकी, प्रो. वंदना राठौर, प्रो. रवीना दाशोरा एवं प्रो. सीमा चौहान ने सक्रिय सहयोग दिया। निर्णायक मंडल में टीना गेहलोत, भगवती इरवार और संतोष कुंवर शामिल रहीं।
प्रतियोगिता परिणाम-
प्रथम स्थानरू कुमारी ईशा सोनी (श्री सीताराम जाजू कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच)
द्वितीय स्थानरू कुमारी धानिया पढ़ायपंथी (शासकीय महाविद्यालय, रामपुरा)
तृतीय स्थानरू कुमारी नेहा दुर्गज (पी.जी. कॉलेज, नीमच)
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ईशा सोनी अब सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। कार्यक्रम के समापन पर प्रो. रितेश चौहान (समाजशास्त्र विभाग) ने अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।