नीमच। सहायक यंत्री (शहर) ने जानकारी दी है कि दिनांक 02 नवंबर 2025 (रविवार) को 33/11 केवी औद्योगिक ग्रिड से जुड़े फीडरों पर पोल शिफ्टिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण 11 केवी औद्योगिक फीडर, 11 केवी जेल फीडर एवं 11 केवी भरभड़िया कृषि फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक बंद रहेगा।

विद्युत आपूर्ति बंद रहने से औद्योगिक क्षेत्र, जिला पंचायत कार्यालय, स्कीम नं. 36-ए, तहसील कार्यालय, मेडिकल कॉलेज, तथा एचटी कनेक्शन परफेक्ट वायर आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। सहायक यंत्री ने बताया कि आवश्यकतानुसार विद्युत प्रदाय बंद रहने की अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
