नीमच। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच के तत्वावधान में जिला जेल नीमच में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शोभना मीणा ने उपस्थित बंदियों से उनके प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की तथा रहने, भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में, बंदियों को उनके आदर्शों, निष्ठा एवं देश की एकता के प्रति समर्पण भाव से प्रेरित करने हेतु राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई गई। यह शपथ शोभना मीणा एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा दिलाई गई।
इस अवसर पर मीणा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के अदम्य प्रयासों से ही देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण संभव हुआ और भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की एकता, अखंडता एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहे।
कार्यक्रम में जेल अधीक्षक एमके चौरसिया एवं जेल स्टाफ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।