BREAKING NEWS
REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<     REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून का रौद्र रूप, नीमच-मंदसौर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरी खवासा,.. <<     VIDEO NEWS: सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग का बड़ा.. <<     BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2025, 3:08 pm
KHABAR : नवीन आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण एक माह में पूर्ण किया जाए, सीईओ जिला पंचायत ने ली विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। सीईजो जिला पंचायत श्रेयान्‍स कूमट द्वारा शुक्रवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत कूमट ने निर्देश दिए कि नवीन आंगनवाड़ी इस माह के अंत तक पूर्ण करे। 15 वे वित्त के विगत वर्ष के अपूर्ण कार्यों को इस माह अंत तक पूर्ण करे जो ग्राम पंचायत कार्य नहीं कर रही है उनके विरुद्ध प्रस्ताव जिले को प्रेषित करे। शासन स्तर से स्वीकृत नवीन पंचायत भवनों एवं सामुदायिक भवनों को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। सक्षम आंगन वाडी में पोषण वाटिका एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य 15 दिन में पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। जिला योजना मंडल के सांसद निधि विधायक निधि के अपूर्ण कार्य 1 माह में पूर्ण करें। सर्व शिक्षा अभियान के स्कूल मरम्मत के कार्य एवं शौचालय के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के कार्यों की लंबित सीसी शीघ्र उपलब्ध कराए। साथ ही नवीन कार्यों की अगले 1 सप्ताह में जारी करें।सीईओ जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत को आत्मनिर्भर पंचायत बनाए जाने हेतु टैक्स वसूली कर ओन सोर्स रेवेन्‍यु बढ़ाने के निर्देश दिए। ताकि उस राशि से ग्राम पंचायत विकास के कार्य कर सके। इसी तरह जनपद पंचायत को भी ओवन सोर्स बढ़ाने के लिए उचित कार्य करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE