नीमच। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय तस्कर को 55.460 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनासा निकिता सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को थाना मनासा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी एसएक्स-4 कार (क्रमांक DL3CBC4808) में एक व्यक्ति अवैध डोडाचूरा लेकर मनासा होते हुए पंजाब जा रहा है। सूचना पर तत्काल नाकाबंदी की गई और संदिग्ध वाहन को रोका गया।
वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की से दो काले प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल 55.460 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन चालक रवि बंसल (उम्र 25 वर्ष), निवासी बरनाला, पंजाब को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह डोडाचूरा सत्तू पिता कंवरलाल बाछड़ा, निवासी ग्राम हाड़ीपीपल्या (थाना मनासा) से खरीदा था।
पुलिस ने मौके से संपूर्ण वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मनासा पर अपराध क्रमांक 488/2025, धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
जप्त सामग्री-
अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा 55.460 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 1,50,000/-
मारुति सुजुकी एसएक्स-4 कार (क्रमांक DL3CBC4808) कीमत 3,00,000/-
कुल जब्त माल की कीमत 4,50,000/-
गिरफ्तार आरोपी-
रवि बंसल पिता धर्मपाल उर्फ धरमफूल बंसल, जाति बाणिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी गली नंबर 4, शिखा रोड, बरनाला, जिला बरनाला (पंजाब)
फरार आरोपी-
- सत्तू उर्फ सत्यनारायण बाछड़ा पिता कंवरलाल बाछड़ा, निवासी ग्राम हाड़ीपीपल्या, थाना मनासा, जिला नीमच
पुलिस टीम-
इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक दिलीप कलमोडिया, प्रधान आरक्षक नरेंद्र मालवीय, प्रधान आरक्षक गुड्डूलाल गुर्जर, आरक्षक ईश्वर चौहान, आरक्षक अंकित जोशी एवं सैनिक घनश्याम की सराहनीय भूमिका रही।