पिपलियामंडी। नगर के चौपाटी क्षेत्र में अव्यवस्थित वाहन पार्किंग लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। चौपाटी पर कई वाहन चालक लापरवाहीपूर्वक अपने वाहन मुख्य सड़क पर खड़े कर देते हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है।
इस अव्यवस्था के चलते राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग इस समस्या पर शीघ्र ध्यान दे तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए ठोस कदम उठाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि चौपाटी क्षेत्र में सुचारू यातायात व्यवस्था बहाल हो सके।