रतलाम। राजस्थान के फलौदी जिले में सड़क दुर्घटना के दौरान रतलाम जिले के तीन लोगों के असामयिक निधन हो जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतकों के निकटतम परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को उपचार हेतु 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।