BREAKING NEWS
REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<     REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून का रौद्र रूप, नीमच-मंदसौर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरी खवासा,.. <<     VIDEO NEWS: सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग का बड़ा.. <<     BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<     BIG NEWS : ट्रॉली में तुलाई पर भड़के हम्माल, मंडी में.. <<     सावन में आस्था का सैलाब, सोहनगढ़ से.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2025, 3:58 pm
KHABAR : शासकीय पीएम श्री मिडिल स्कूल आंबा को किया तंबाकू मुक्त परिसर घोषित, जिले में आगामी 09 दिसंबर तक चलेगा अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे ने बताया कि रतलाम जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का आयोजन 9 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक किया जा रहा है। अभियान के दौरान कोटपा अधिनियम 2003 का प्रभावी क्रियान्वयन, स्कूल परिसरों को तंबाकू मुक्त बनाना तथा ग्राम पंचायत को तंबाकू मुक्त बनाने संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला स्तरीय दल द्वारा रतलाम जिले के ग्राम आंबा के पी एम श्री शासकीय मिडिल स्कूल तथा आदिम जाति बालक छात्रावास पिपलोदा पहुंचकर गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ शिरीन खान ने विद्यार्थियों को तंबाकू के खतरों के बारे में बताते हुए कहा कि तंबाकू उत्पादों के प्रयोग से हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक कैंसर नपुंसकता जैसी अनेक बीमारियां होती है, इसलिए इनका प्रयोग किसी भी स्थिति में नहीं करना चाहिए। उप जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी सरला वर्मा ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के संबंध में स्वास्थ्य शिक्षा दी। डीपीएम डॉक्टर प्रमोद प्रजापति ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी तथा आयरन की गोली का प्रयोग करने की सलाह दी। जिला विस्तार एवं मध्य अधिकारी आशीष चौरसिया ने कहा कि तंबाकू उत्पादों के प्रयोग से बचे। 

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को तंबाकू का उपयोग न करने का संकल्प दिलाया गया एवं  निर्धारित मानक अनुसार येलो लाइन खींचकर स्कूल एवं छात्रावास परिसर को तंबाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक प्रकाश यादव, पीएम श्री  शासकीय एकीकृत मिडिल स्कूल आंबा के प्रधान अध्यापक वीर सिंह निनामा, शिक्षक प्रभुलाल झडवाल, पूनमचंद मुनिया, गोवर्धन लाल विजयावत , पुष्पा यादव, महेंद्र सिंह सिसोदिया,  भावेश व्यास, प्रतीक्षा राठौर, देवीलाल भाबर,  संध्या तिवारी,  सुहाना राठौर,  पूजा कसारा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE