BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 20, 2025, 7:42 pm
KHABAR : जिले में 14 से 20 नवम्‍बर तक मनाया गया अखिल भारतीय सहकारी सप्‍ताह, समापन पर हुआ संगोष्‍ठी का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला सहकारी संघ मर्या, मंदसौर के तत्‍वाधान में 72वां अखिल भारतीय सहकारी सप्‍ताह वर्ष 2025 (14 से 20 नवम्‍बर 2025) बुधवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या.क्षैत्रीय कार्यालय नीमच में आयोजित किया गया। मुख्‍य अतिथि सहायक आयुक्‍त सहकारिता राजू डाबर एवं अतिथि अंकेक्षण अधिकारी नवीन शर्मा, सहकारी निरीक्षक एस.एल.बामनिया उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन आर.पी.नागदा ने किया। अतिथियों का आर.पी.नागदा तथा सहकारिता से जुडे जनप्रतिनिधियों ने स्‍वागत किया। कार्यक्रम में जिला व प्राथमिक सदस्‍य संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों से चर्चा कर, उभरते क्षेत्र पर्यटन, स्‍वास्‍थ्‍य, हरित ऊर्जा, प्‍लेटफार्म को ऑप्‍स, किचेन क्षेत्र में सहकारी समितियों का विस्‍तार करने संबंधी सुझावों के बारे में प्रभारी अंकेक्षण अधिकारी नवीन शर्मा, सहकारी निरीक्षक एस.एल.बामनिया, एवं क्षेत्रीय प्रबंधक आर.पी.नागदा ने प्रकाश डाला।

सहकारी सप्‍ताह का समापन कार्यक्रम गुरूवार को सहायक आयुक्‍त सहकारिता कार्यालय नीमच में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहकारी संस्‍थाओं को वैश्विक प्रतिर्स्‍पधा के लिये सुझाव संबंधी विषय पर संगोष्‍ठी सहायक आयुक्‍त राजू डाबर, प्रभारी अंकेक्षण अधिकारी नवीन शर्मा, सहायक निरीक्षक एस.एल.बामनिया की उपस्थिति में आयोजित की गई। इसमें विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा संस्‍थाओं के सदस्‍यों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। क्षैत्रीय अधिकारी आरपी नागदा ने भी विचार व्‍यक्‍त किए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE