BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2025, 11:06 am
KHABAR : बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ का प्रथम नगर आगमन, केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण अभियान पर होगी जिला स्तरीय समीक्षा की बैठक, पढे़ खबर 

Share On:-

भिंड। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ का प्रथम नगर आगमन आज होने जा रहा है। वे दोपहर 12 बजे भिंड पहुंचेंगे। उनके साथ पार्टी के संभागीय संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता यहां केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) अभियान की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।


भिंड में दोपहर 2ः30 बजे होगी बैठक
इस अभियान के तहत नए मतदाताओं, 18$ युवाओं, महिलाओं और समर्थक समाज के लोगों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी को लेकर भिंड में आज जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक वीरांगना अवंतीबाई मांगलिक भवन, आर्य नगर में दोपहर 2ः30 बजे होगी।जिला महामंत्री मनोज अनंत ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया करेंगे।


इसमें सांसद, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्षदृउपाध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, बीएल-1 तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित रहेंगे।


प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ और संगठन प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत भी करेंगे।


मुरैना से भिंड होकर टीकमगढ़ के लिए होंगे रवाना
संभागीय प्रभारी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मुरैना से भिंड पहुंचेंगे और समीक्षा बैठक के बाद शाम 4ः30 बजे टीकमगढ़ के लिए रवाना होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE