देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला देवास की महत्वपूर्ण बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिसमें मतदाता सूची पुनरीक्षण, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और संगठन सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने की। उन्होंने कहा कि “संगठन सेवा, समर्पण और सतत संवाद से मजबूत होता है, तथा प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता हमारी शक्ति है। देवास विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” का संकल्प जन-जन तक पहुंचाना हमारा दायित्व है।
सागर सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि “2025 की चुनौतियों में संगठन की मजबूती हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा।” उन्होंने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पदयात्रा और यूनिटी मार्च के आयोजन पर भी चर्चा हुई। वानखेड़े ने कहा कि “सरदार पटेल ने 562 रियासतों को जोड़कर अखंड भारत बनाया, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी स्मृति में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ बनाकर उन्हें सम्मान दिया है।” बैठक में राजेश सोनकर, लीलाबाई अटारिया, सभापति रवि जैन, प्रभारी मंदसौर सुरेश आर्य सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राजेश यादव ने किया और आभार मनीष सोलंकी ने व्यक्त किया।