शाजापुर। ग्राम टुकराना के मतदान केंद्र क्रमांक 101 की बीएलओ आशा गोयल (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) तथा सहायक रामेश्वर सौराष्ट्रीय (पंचायत सचिव) ने एसआईआर कार्य में 100 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइज्ड पूर्ण किए। उनके इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋजु बाफना ने दोनों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार लगन और दक्षता से कार्य करने की अपेक्षा जताई।