BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2025, 4:17 pm
BIG NEWS : अब देर मत कीजिए जल्दी फसल का बीमा करवाइए, केंद्र सरकार ने किसानों को दी एक और सौगात, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किया ये बदलाव, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को एक और सौगात दी हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दो संशोधन किए गए है। फसल बीमा का दायरा बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने यह जानकारी दी हैं। किसान लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि अगर जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचाते है तो इससे होने वाले नुकसान की भरपाई होगी। वहीं जलभराव के कारण भी फसल खराब होने पर नुकसान की भरपाई की जाएगी। ये दोनों नुकसान अब फसल बीमा योजना में कवर किए जाएंगे।


देशभर के किसान इसकी लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में संशोधन किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने कहा कि ‘प्रिय किसान भाइयों और बहनों नमस्कार, आज एक खुशखबरी दे रहा हूं। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों के नुकसान पर पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनाई है, लेकिन दो नुकसान इसमें कवर नहीं थे, जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी।


केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि ‘एक जंगली जानवरों से होने वाला नुकसान और दूसरा अतिवृष्टि के कारण बाढ़ या जलभराव के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई की जाएगी। ये दोनों नुकसान को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कवर किया गया है। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब देर मत कीजिए, जल्दी अपनी फसल का बीमा करवाइए।’


ऐसे कर सकेंगे दावा
प्रदेश सरकारें यह तय करेंगी कि उनके राज्य में किन जंगली जानवरों से ज्यादा नुकसान होता है। किसान को नुकसान होने के 72 घंटे के अंदर फसल बीमा ऐप पर जियोटैग फोटो अपलोड करना पड़ेगा। इस ढांचे को वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से बनाया गया है, ताकि किसानों का दावा समय पर निपटाया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE