दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया स्थित सूर्य नगरी बालाजी धाम में भिंड दतिया सांसद संध्या राय के नेतृत्व में सूर्य मंदिर विकास कार्यों को लेकर शासन से सूर्य लोक प्रोजेक्ट पास कराया था।
जिसका निर्माण कार्य संबंधित विभाग एवं निर्माण कंपनी के द्वारा प्रारंभ हो चुका है। इसी निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे दतिया भिंड सांसद संध्या राय निर्माण कार्य को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार को लेकर नाराजगी जाहिर की। वही जब मीडिया कर्मियों ने विकास कार्यों के निरीक्षण को लेकर सवाल किया तो उन्होंने नाराजगी जहर करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ विकास कार्य को लेकर बैठक एवं ठेकेदारों को लेकर कार्रवाई की बात की। वही आपको बता दें मध्य प्रदेश के दतिया में सूर्य नगरी बालाजी धाम आस्था एवं धार्मिक केंद्र है। प्रतिवर्ष लाखों भक्त एवं श्रद्धालु यहां आते है।
पर्यटन की दृष्टि से सौंदर्यकरण को लेकर संसद संध्या राय द्वारा प्रोजेक्ट शासन से योजनाबद्ध पर तरीके से लाया गया। जिसकी निर्माण कार्य में लेट लतीफी एवं लापरवाही निरंतर सूचना सांसद को मिल रही थी जिसको लेकर वह निरीक्षण करने पहुंची जानकारी सूत्रों से है।