BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के.. <<     REPORT : अवैध खनिज परिवहन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन,.. <<     KHABAR : नीमच जिले में अब तक औसत 14.17 इंच बारिश दर्ज,.. <<     NEWS : भूतियावाड़ घाटी में खाई में गिरी रोडवेज बस,.. <<     KHABAR : श्रावण के दूसरे सोमवार पर इन्द्रदेव ने.. <<     KHABAR : रिमझिम बारिश के बीच निकली बाबा महाकाल की.. <<     NEWS : नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ.. <<     NEWS : सर्व समाज की पहली विशाल कांवड़ यात्रा,.. <<     KHABAR : भाजपा नीमच की मासिक कामकाजी बैठक सम्पन्न,.. <<     KHABAR : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की थांदला में बड़ी.. <<     NEWS : 18 देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने.. <<     NEWS : पुष्पवर्षा से कांवड़ यात्रियों का भव्य.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : सांसद व विधायक ने गंगरार क्षेत्र में किया.. <<     NEWS : विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2025, 6:11 pm
KHABAR : जिले को रैक प्‍वाइंट पर हिन्‍दुस्‍तान उर्वरक एवं रसायन का 02 हजार 515 मीट्रिक टन यूरिया मिला, रबी सीजन में अब तक 36 हजार 500 मीट्रिक टन यूरिया का भंडारण कर किया वितरित, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्‍टर ऋतुराज के निर्देशन में जिले को लगातार उर्वरक की उपलब्‍धता सुनिश्चित कराई जा रही है। उप संचालक कृषि गोपेश पाठक ने शुक्रवार को देवास रेक प्‍वाइंट पर हिन्‍दूस्‍तान उर्वरक एवं रसायन का 02 हजार 515 मीट्रिक टन यूरिया मिला है। इसी प्रकार हरदा रैक प्‍वाइंट से एनएफएल यूरिया 600 मीट्रिक टन कन्‍नौद, खातेगांव, सतवास तहसील के लिए भी लगातार उर्वरकों की आपूर्ति की गई है।

उप संचालक कृषि ने बताया कि इस रबी सीजन में वर्तमान में यूरिया 36 हजार 500 मीट्रिक टन, डीएपी 15 हजार 315 मीट्रिक टन, एनपीके 10 हजार 376 मीट्रिक टन एवं सिंगल सुपर फास्‍फेट 35 हजार 120 मीट्रिक टन का भंडारण कर यूरिया 32 हजार 796 मीट्रिक टन, डीएपी 13 हजार 530 मीट्रिक टन,एनपीके 06 हजार मीट्रिक टन तथा सिंगल सुपर फॉस्‍फेट 17 हजार 714 मीट्रिक टन का वितरण कृषकों को किया जा चुका है।

जिले में किसी भी प्रकार की उर्वरक की कोई कमी नहीं है एवं आगे भी इसी तरह अन्‍य उर्वरक जिले को प्राप्‍त होते रहेंगे। किसानभाईयों से अपील है कि  यूरिया शासन द्वारा निर्धारित मूल्‍य 266.50 रुपए पर उर्वरक का क्रय करें व उर्वरकों का अनावश्‍यक रूप से भंडारण न करें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE