BREAKING NEWS
मुरैना जिला अस्पताल में हाई वोल्टेज.. <<     शहडोल पुलिस की जांबाजी से बची महिला की जान,.. <<     KHABAR : कलेक्टर की पहल रंग लाई, 7 परिवारों को मिला.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन शिकायत की जांच के दौरान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 108 एम्बुलेंस बनी जीवन रक्षक, ईएमटी अनिल.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार एनडीपीएस किंगपिन राकेश जाट.. <<     BIG REPORT : कंजार्डा में “प्रशासन आपके द्वार”.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का मंदसौर में विशाल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : आज बनेगा शक्तिशाली द्विद्वादश दृष्टि.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2025, 2:02 pm
KHABAR : मोक्षदा एकादशी पर संत सियाराम बाबा की प्रतिमा का अनावरण, तीन दिवसीय अनुष्ठान का हुआ समापन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। कसरावद तहसील के ग्राम भटियाण बाबा सियाराम धाम में ब्रह्मलीन संत सियाराम बाबा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती के पावन संयोग में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण हेतु बीते तीन दिनों से विशेष अनुष्ठान आयोजित किया गया था। बडूद के पंडित गोपाल कृष्ण पूरे के सानिध्य में ओंकारेश्वर से आए चार विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार, अभिषेक, हवन और विधिवत पूजन संपन्न कराया। 


आयोजन समिति के अनुसार प्रतिमा का अनावरण दोपहर 12 बजे शुभ मुहूर्त में किया गया। अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और बाबा की स्मृति में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेते रहे। इसी क्रम में मालवा माटी के प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित कमल किशोर नागर द्वारा चल रही भागवत कथा का भी आज समापन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने संत सियाराम बाबा के उपदेशों और आध्यात्मिक संदेशों को श्रद्धा पूर्वक सुना।आयोजक संतोष पटेल ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती उपस्थित‌ि को देखते हुए मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। समिति ने सभी भक्तों से इस पावन अवसर पर अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE