भादवामाता। अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज धर्मशाला भादवामाता की साधारण सभा की महत्वपूर्ण बैठक 14 दिसंबर 2025, रविवार को दोपहर 12:15 बजे धर्मशाला परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक में समाज कार्यों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
बैठक का एजेंडा-
- जनवरी 2025 से नवंबर 2025 तक 11 माह का आय-व्यय प्रस्तुत किया जाएगा।
- आजीवन सदस्यता सूची एवं निर्वाचन सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
- निर्वाचन प्रक्रिया की घोषणा तथा निर्वाचन कमेटी का गठन किया जाएगा।
-आजीवन सदस्यों को सदस्यता कार्ड (परिचय पत्र) वितरित किए जाएंगे।
धर्मशाला परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना हेतु पूर्व में वितरित रसीद बुक की सहयोग राशि साथ लाने की अपील की गई है। सभी स्थाई सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है, ताकि अधिक से अधिक सुझाव प्राप्त किए जा सकें।
स्नेह भोज-
बैठक समाप्ति के बाद दोपहर 2 बजे से स्नेह भोज का आयोजन रहेगा।
निवेदक-
श्यामलाल मालवीय (अध्यक्ष), प्रकाश चंद्र मालवीय (उपाध्यक्ष), दसरथ मालवीय, भेरूलाल सोलंकी, कैलाश मालवीय, उदयलाल बरेखन, परशराम रामाखेड़ी, विक्रम गहलोत (सचिव), मुनालाल मालवीय (संयुक्त सचिव), राजू मालवीय (कोषाध्यक्ष), रमेश नांदवेल (सह-कोषाध्यक्ष)।