BREAKING NEWS
NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<     NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2026, 11:14 am
KHABAR : दिल्ली में सम्मानित हुईं धनपुरी की सीएमओ, शून्य कार्बन उत्सर्जन पर मिली राष्ट्रीय पहचान, डिकार्बनाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य की सराहना, पढे़ खबर

Share On:-

शहडोल। अखिल भारतीय स्थानीय स्वशासन संस्थान, नई दिल्ली में आयोजित डिकार्बनाइजेशन भारतीय शहर संवाद एवं विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में शहडोल जिले की नगर परिषद धनपुरी को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली है। नगर विकेंद्रीकरण पहल के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर धनपुरी की मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) पूजा बुनकर को सम्मानित किया गया, यह सम्मान शहडोल जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय।


डिकार्बनाइजेशन केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं
कार्यशाला में देशभर के निकायों, शहरी विकास से जुड़े विशेषज्ञों एवं नीति निर्माताओं ने भाग लिया, कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय शहरों को कार्बन उत्सर्जन कम करने, पर्यावरण संरक्षण और सतत शहरी विकास की दिशा में सशक्त बनाना रहा। इस दौरान धनपुरी नगर परिषद द्वारा किए गए नवाचारों और पर्यावरण हितैषी प्रयासों की विशेष सराहना की गई।


विश्व के लिए भी उदाहरण बन सकते
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के भारतीय देश प्रमुख एवं वरिष्ठ सलाहकार हितेश वैद्य ने परिषद के कार्यों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि धनपुरी जैसे छोटे शहर भी यदि ठोस इच्छाशक्ति और सही रणनीति के साथ काम करें तो वे न केवल देश बल्कि विश्व के लिए भी उदाहरण बन सकते हैं। यह साबित करता है कि डिकार्बनाइजेशन केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है।


लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त करने का संकल्प
मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि नगर परिषद धनपुरी ने शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला से प्राप्त तकनीकी और नीतिगत ज्ञान का उपयोग धनपुरी के समग्र और पर्यावरण अनुकूल विकास में किया जाएगा। आने वाले समय में धनपुरी को प्रदेश की पहली डिकार्बनाइजेशन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस उपलब्धि पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताई है। यह सम्मान धनपुरी नगर परिषद के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE