खनियाधाना। 19 जनवरी से अतिशय तीर्थक्षेत्र तीर्थाेदय गोलाकोट में ऐतिहासिक बहु प्रतीक्षित पंचकल्याणक महा महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है महोत्सव का भव्य आयोजन के लिए तीर्थ क्षेत्र में 40000 हजार स्क्वायर फीट का पांडाल बन रहा है जिसमें बैठकर हजारों भक्त धर्म लाभ लेंगे निर्यापक मुनिश्री पुगंव सुधा सागर जी महाराज संसघ सानिध्य में एक बार जैन समाज नवीन इतिहास का साक्षी बनेगा यह अवसर होगा तीर्थाेदय गोलाकोट में 20 जनवरी से शुरू होने जा रहा भव्य पंचकल्याणक महा महोत्सव तीर्थक्षेत्र पर इस महोत्सव में भारत देश सहित विदेशों से भी हजारों भक्त सम्मिलित होने बाले है सभी आगंतुकों को सभी प्रकार की व्यवस्थाएं उत्तम ढंग से मिलेगी इसकी तैयारियां तीर्थ क्षेत्र पर तेजी से चल रही है महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए तीर्थ पर 40 हजार स्कॉयर फीट का पांडाल बन रहा है अनुमान है इस महोत्सव में मुनि पुगंव श्री के किसी अन्य महोत्सव से अधिक साधर्मी आने बाले है हजारों भक्तो के बैठनें के लिए यह विशाल पांडाल बनाया जा रहा है इन हजारों साधर्मीयों जन के लिए धर्मशाला और डोमेस्टिक के साथ वीआईपी कोतेज भी तैयार किये जा रहे हैं प्रभु दर्शन मांगलिक महोत्सव और भक्ति का अद्भुत सैलाब या यूं कहें मानो जैन धर्म का महा कुंभ भरने जा रहा है इस तीर्थ स्थल पर भक्तों का सैलाब देखने को मिलेगा।