देवास। सुभाष चौक क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी से हड़कंप मच गया। एक्टिवा स्कूटी की डिक्की में रखे ₹6 लाख नगद अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुट गई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पीड़ित महेश दास बैरागी ने बताया कि उन्होंने यूनियन बैंक और समता सहकारी बैंक से अलग-अलग समय पर रुपये निकाले थे और नगदी एक्टिवा की डिक्की में रखी थी। बाजार में झंडा लेने के लिए कुछ देर रुके, इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने मौका पाकर डिक्की से ₹6 लाख नगद पर हाथ साफ कर दिया।
दिनदहाड़े व्यस्त बाजार क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।