BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 100 करोड़ राजस्व उपलब्धि में योगदान देने.. <<     KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<     KHABAR : शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और पंडा समिति.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     NEWS : धूमधाम से मनाया सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का.. <<     खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2026, 6:19 pm
REPORT : नीमच में यातायात का बिगुल फूंका, नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, रॉन्ग साइड और तीन सवारी वालों से वसूला जुर्माना, चालकों को दी हिदायत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से पुलिस का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को यातायात थाना प्रभारी सोनू बडगूजर अपने पूरे दलबल के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर उतरे और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की।

अभियान के दौरान रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों को मौके पर ही रोका गया और कड़ी चेतावनी दी गई। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। साथ ही नगर पालिका द्वारा निर्धारित पार्किंग सीमा के बाहर सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों को भी बख्शा नहीं गया। अवैध पार्किंग करने वालों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया गया कि आगे से सीधे चालान काटे जाएंगे।

यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले चालकों को भी पकड़कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस सख्त अभियान से शहर की सड़कों पर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही।

यातायात थाना प्रभारी सोनू बडगूजर ने कहा कि नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन की सुरक्षा सर्वाेपरि है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE