BREAKING NEWS
NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2026, 6:29 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने की समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा, बैठक में मौजूद अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के तहत अधिकाधिक किसानों को सोलर पम्‍प का लाभ दिलाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के तहत जिले के अधिकाधिक किसानों को सोलर पम्‍प का लाभ दिलाए। य‍ह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.नीमच, उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में एडीएम बीएस कलेश, एसडीएम नीमच, जावद, मनासा एवं सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के कार्य की ऊर्जा , एल.डी.एम., वन, सामाजिक न्‍याय विभागों द्वारा निराकरण की सराहना की। उन्‍होने अन्‍य विभागों को भी अपनी सीएम हेल्‍पलाईन का संतुष्‍टी के साथ निराकरण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए, कि एक भी शिकायत नान अटेंडेट ना रहे, सभी शिकायतों का संतुष्‍टीपूर्वक उत्‍तर अपलोड हो जाए।

दूषित पेयजल की शिकायत पर त्‍वरित कार्यवाही हो-
बैठक में कलेक्‍टर ने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ और जनपद सीईओ को निर्देश दिए, कि दूषित पानी संबंधी प्राप्‍त शिकायतों पर त्‍वरित कार्यवाही की जाए। एक दिन में ही ऐसी प्राप्‍त शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें। सभी छात्रावासों में पर्याप्‍त साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित कर ली जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE