चित्तौड़गढ़। शिवसेना जिला कार्यालय सेंती में शिवसेना की बैठक आयोजित हुई जिसमें बाला साहब ठाकरे की जन्म जयंती मनाने सहित नवनियुक्त जिला प्रमुख अनिल वैष्णव द्वारा अपनी कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्व सौंपे।
शिव सेना जिला प्रमुख अनिल वैष्णव ने बताया कि बैठक में आगामी आने वाले हिन्दुत्व कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई साथ ही हिन्दु हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे के 100वें जन्म जयंती मनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी में जिम्मेदारियाँ सौंपी गई जिसमें उपाध्यक्ष संजय मौड़, कोषाध्यक्ष नरेश सोनी, विद्यार्थी प्रमुख कुशाल शर्मा, संगठन मंत्री दिनेश अहीर, गौरक्षा प्रमुख विजेश चौधरी को नियुक्त किया गया।