BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 100 करोड़ राजस्व उपलब्धि में योगदान देने.. <<     KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<     KHABAR : शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और पंडा समिति.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     NEWS : धूमधाम से मनाया सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का.. <<     खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2026, 6:50 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने किया प्रस्‍तावित नीमच रिंग रोड का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए भू-अर्जन की कार्रवाई तेजी से पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंदा ने मंगलवार को नीमच शहर के प्रस्‍तावित रिंग रोड़ चीताखेड़ा मेन रोड़ से जयसिहपुरा होते हुए डूंगलावदा तक के रिंग रोड़ का निरीक्षण कर रिंग रोड़ निर्माण के लिए उपलब्‍ध शासकीय जमीन, निजी जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही और रिंग रोड़ निर्माण के लिए जमीन पर सीमा चिंह लगाने के कार्य का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्‍होंने भू-अर्जन की कार्यवाही तेजी से पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ने निरीक्षण दौरान अवगत कराया, कि 21.10 कि.मी.के इस रिंगरोड़ नीमच बायपास व्‍हाया जयसिहपुरा, बघाना, नयागांव की स्‍वीकृत लागत 116.67 करोड़ है। प्रस्‍तावित रिंगरोड़ से जयसिंहपुरा, अरनिया कुमार, धनेरिया कलां, खडावदा, चंगेराएवं सगराना के ग्रामीणों और किसानों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्‍ध होगी।  

इस निरीक्षण दौरान एडीएम बीएस कलेश, एसडीएम संजीव साहू, तहसीलदार संजय मालवीय, डॉ. अजेन्‍द्रनाथ प्रजापति, राजस्‍व व लोक निर्माण विभाग की टीम, सदस्‍य उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE