BREAKING NEWS
BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<     BIG NEWS : भोपाल से रवाना हुआ मुख्यमंत्री का विशेष.. <<     VIDEO: #दिव्य _#दरबार में दामोदर यादव के बयानों पर.. <<     BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2026, 10:49 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की कपासन शाखा ने मनाया रजत जयंती संक्रांति महोत्सव, डॉ. आईएम सेठिया ने कहा- युवा पीढ़ी में विवेकपूर्ण बचत की प्रवृत्ति आवश्यक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

कपासन। चित्तौड़गढ़ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की कपासन शाखा द्वारा आयोजित रजत जयंती संक्रांति महोत्सव विधायक कपासन अर्जुन लाल जीनगर के मुख्य आतिथ्य एवं बैंक अध्यक्ष डॉ. आईएम सेठिया की अध्यक्षता में सज्जन वाटिका में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बैंक उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना, निदेशक कल्याणी दीक्षित, वरिष्ठ सहकारी कार्यकर्ता अशोक चंडालिया, नंदकिशोर टेलर तथा प्रबंध निदेशक राज विजयवर्गीय विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

मुख्य अतिथि विधायक अर्जुन जीनगर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक संस्कार है। उन्होंने कहा कि अर्बन बैंक द्वारा युवा पीढ़ी में सहकारिता के संस्कार जागृत करने का प्रयास सराहनीय है।

बैंक अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी में अनावश्यक खर्च की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जबकि बचत की आदत कमजोर हो रही है। इसे देखते हुए अर्बन बैंक युवाओं को बैंकिंग से जोड़कर सहकारिता के माध्यम से बचत की प्रवृत्ति विकसित करने का निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने बैंक की स्थापना, कार्यप्रणाली एवं प्रगति की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही बैंक की सबसे बड़ी पूंजी है।

डॉ. सेठिया ने बताया कि बैंक मोबाइल बैंकिंग सहित आधुनिक तकनीकी सुविधाओं के माध्यम से राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के समकक्ष सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम ब्याज दर पर दो करोड़ रुपये तक ऋण स्वीकृत करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।

बैंक की प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए बैंक की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। वरिष्ठ सहकारी कार्यकर्ता अशोक चंडालिया ने भी बैंक के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महाप्रबंधक (प्रशासन) जे.पी. जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया तथा राजेश अवस्थी, दामोदर चेचानी एवं शाखा प्रबंधक हितेश चतुर्वेदी ने अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम में दिलीप बारेगामा, नंदकिशोर टेलर, अपु विजयवर्गीय, विकास बारेगामा, अशोक वैष्णव, रोहित सिंह, सत्यनारायण सोमानी, सत्यनारायण पलोड़, प्रवीण कोठरी, राधेश्याम वैष्णव, भागीरथ चंदेल, बलेंद्र कोठरी, कुलदीप बारेगामा, नंदकिशोर गर्ग, अख्तर हुसैन, ललिता दाधीच, रमेश दाधीच, अनिल जैन, तिलकेश शर्मा, गौरव दाधीच, धीरज कैलाश सोमानी, अशोक शर्मा, संजय मोदी, कुलदीप बाफना, राजकुमार लोहार, पप्पू तेली, शांतिलाल चस्ता, रामनरेश सोमानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE