सेगांव। जुलवानिया पुलिया पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुपारी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरा। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन के अंदर फंस गया, जिसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है, ताकि बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, चालक को बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।