नीमच। जिले की मनासा तहसील अंतर्गत ग्राम दातोली चंदा मूर्ति निवासी बंजारा समाज के 40 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम प्रकाश पिता कन्हैया लाल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम प्रकाश ने बीते दिन अपने घर पर ही अज्ञात जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल नीमच लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान प्रेम प्रकाश की मौत हो गई।

मृतक के शव का गुरुवार सुबह नीमच जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
