BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2026, 1:52 pm
BIG NEWS : दलौदा थाना क्षेत्र की पद्मिनी विहार कॉलोनी और रात का काला अंधेरा, जब बंद कमरे में 22 साल के युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम तो क्षेत्र में फैली सनसनी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, परिजनों को दी सूचना, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर। दलौदा थाना क्षेत्र की पद्मिनी विहार कॉलोनी में गुरुवार देर रात एक 22 वर्षीय युवक का शव किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कारुण्य पिता प्रमोद कुमार पालीवाल (22 वर्ष) निवासी ग्राम कारुण्य नंदावता के रूप में हुई है। वह वर्तमान में दलौदा की पद्मिनी विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। गुरुवार देर रात युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, जिसके बाद तत्काल परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को दलौदा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट-
घटना की सूचना मिलते ही दलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को धुंधडका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी- 
पुलिस का कहना है कि परिजन गहरे सदमे में हैं। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे के कारणों को लेकर फिलहाल कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है, वहीं कॉलोनी में भी शोक का माहौल बना हुआ है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE