चित्तौड़गढ़। कनेरा थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए घोड़ीदाना पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने के उपकरण, 31,300 नगद राशि एवं छह मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में, थाना कनेरा थानाधिकारी महेंद्र सिंह (उप निरीक्षक) के नेतृत्व में की गई।
मुखबिर की सूचना पर दबिश, बीड़ में चल रहा था जुआ-
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मैलाना सरहद क्षेत्र के बीड़ में एक पेड़ के नीचे कुछ लोग घोड़ीदाना पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर हेड कांस्टेबल दीपक पाटील एवं कांस्टेबल गोकुल, रेवताराम, सुनील और किशनाराम की टीम ने मौके पर दबिश दी और 12 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी-
- राजेश कुमार पुत्र झमकलाल जैन (50 वर्ष)
- सोनू उर्फ शुभम पुत्र मेवालाल खटीक (27 वर्ष)
- शाहरूख पुत्र शब्बीर खां पठान (33 वर्ष)
- संजय पुत्र दौलतराम हरिजन (36 वर्ष)
- साहिल पुत्र मुज्जफर मेवाफरोस (25 वर्ष)
- लियाकत हुसैन पुत्र इकबाल हुसैन मेवाफरोस
- मोहम्मद सनवर पुत्र चांद मोहम्मद शेख पठान (30 वर्ष)
- अरविंद पुत्र बालमुकुंद मालवीय (28 वर्ष)
- छोटे खां पुत्र इदु खां पठान (54 वर्ष)
- निजाम हुसैन पुत्र सफी मोहम्मद मेवाफरोस (28 वर्ष), निवासी जावद, थाना जावद, जिला नीमच (म.प्र.)
- लाखन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह पंवार राजपूत (45 वर्ष)
- अनिल पुत्र हरिदास बैरागी वैष्णव (35 वर्ष), निवासी उम्मेदपुरा, थाना जावद, जिला नीमच (म.प्र.)
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।