BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 10:32 am
BIG REPORT : मंदसौर जिले की भानपुरा थाना पुलिस और शाम का वक्त, जब खाकी को लगी अवैध रूप से परिवहन की भनक तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही पिकअप वाहन रोककर ली तलाशी, माजरा देख रह गए दंगे, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर

Share On:-

भानपुरा। थाना भानपुरा पुलिस ने अवैध रूप से मछली परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1020 किलोग्राम अवैध मछली एवं एक बोलेरो पिकअप वाहन जब्त किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 23 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे से 5.30 बजे के बीच लेदी चौराहा से आगे औसारा की ओर जाने वाले आम मार्ग पर की गई। मामले में धारा 303(2) बीएनएस, 5 मत्स्य अधिनियम एवं 379 भादंवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई 24 जनवरी 2026 को रात्रि 1.43 बजे की गई।

थाना भानपुरा पुलिस द्वारा उप निरीक्षक सुनील सुपाल मेघा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में जय सिंह बैरवा पिता गोपाल बैरवा, निवासी कानशर देवली, जिला टोंक (राजस्थान) तथा जाफर कसाई, निवासी भवानीमंडी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक RJ 53 GA 2230 को जब्त किया है, जिसमें अवैध रूप से मछली का परिवहन किया जा रहा था। जब्त की गई मछली का कुल वजन लगभग 1020 किलोग्राम बताया गया है। मामले की जांच जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE