BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<     KHABAR : कोई नई योजना लानी है तो 31 अक्टूबर तक बताओ,.. <<     KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<     KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<     KHABAR : सिविल कोर्ट मे मामला लंबित फिर भी जेसीबी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कल से, हर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 3:04 pm
KHABAR : नीमच के टाऊन हॉल में होगा भारत पर्व का आयोजन, ढिमरयाई लोकनृत्‍य एवं कबीर भजनों की प्रस्‍तुति से कलाकार बांधेंगे समां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी 2026 को नीमच के टाऊनहॉल में शाम 6 बजे से किया जा रहा है। भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग, स्‍वराज संस्‍थान संचालनालय भोपाल के कलाकारो द्वारा प्रस्‍तुति दी जावेगी। साथ ही, स्‍थानीय कलाकार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भी देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये जायेगें। लोकगीत एवं स्थानीय लोक कलाओं का प्रदर्शन भी भारत पर्व में किया जाएगा।
 
लोकतंत्र के उत्‍सव भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग, स्‍वराज संस्‍थान संचालनालय भोपाल के कलाकारों के दलों द्वारा देश भक्ति पूर्ण गीतों एवं लोक नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी जावेगी। भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग के कलाकार देवास के देवकरण मालवीय एवं सात सदस्‍यीय कलाकारों के दल द्वारा कबीर भजन गायन एवं सिरोंज के ढिमरयाई लोकनृत्‍य कलाकार सूरज केवट एवं 10 सदस्‍यीय दल द्वारा ढिमरयाई लोकनृत्‍य की प्रस्‍तुति दी जावेगी। नीमच शहर एवं जिले के नागरिकों से भारत पर्व में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्‍साहवर्धन करने का आगृह किया गया है। साथ ही जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी टाऊनहॉल नीमच में आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ पराग जैन द्वारा दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE