BREAKING NEWS
NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<     KHABAR : कोई नई योजना लानी है तो 31 अक्टूबर तक बताओ,.. <<     KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<     KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 7, 2026, 10:48 am
BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल बेनकाब, स्कॉर्पियो में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों की ड्रग्स, 57 लाख की खेप के साथ वडोदरा पुलिस के हत्थे चढ़े पति-पत्नी, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर/वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर की एलसीबी जोन-4 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से अहमदाबाद ले जाई जा रही मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने गोल्डन चौक से लेक्सन मार्ग स्थित एयरफोर्स गेट के सामने एक महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन को रोककर मंदसौर जिले के सीतामऊ तहसील के सूरजनी गांव निवासी दंपति अयूब खान पुत्र मोहम्मद जमान खान एवं उसकी पत्नी नाजमीन को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि नाजमीन ने ड्रग्स की खेप अपने शरीर पर छिपा रखी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 57.19 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री जब्त की। जब्त सामग्री में लगभग 396 ग्राम 710 मिलीग्राम मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स), मोबाइल फोन, नकदी, पैकिंग सामग्री तथा करीब 15 लाख रुपये कीमत की स्कॉर्पियो वाहन शामिल है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मंदसौर के जाफर नामक व्यक्ति से करीब 7 लाख रुपये में यह ड्रग्स खरीदी थी और इसे अहमदाबाद निवासी रवि को पहुंचाना था। दोनों फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

वडोदरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE