शाजापुर। जिले के मक्सी में आज सामाजिक तत्वों के द्वारा शहर की फिजा खराब करने का प्रयास किया गया है। यहां पर 23 जनवरी को श्रीराम गार्डन में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ था। इसी दौरान सम्मेलन समाप्त होने के बाद रात के अंधेरे में तालाब की पाल वाले एरिया से लेकर श्रीराम गार्डन तक के सड़क पर लगे महापुरुषों के बैनर और पोस्टर को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फाड दिया गया। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी पुलिस थाने पहुंचे और इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एवं संबंधित के खिलाफ सख्त और ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। मक्सी टीआई संजय वर्मा ने कहा कि पूरे एरिया की बैनर और पोस्टर की वीडियोग्राफी कराई गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं मामला दर्ज कर लिया गया है। शहर की फिजा खराब करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। टीम बना दी गई है सख्त कार्रवाई की जाएगी।