BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<     KHABAR : कोई नई योजना लानी है तो 31 अक्टूबर तक बताओ,.. <<     KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<     KHABAR : भोलेनाथ की शाही सवारी की तैयारियों का.. <<     KHABAR : नपा की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी, लायंस.. <<     KHABAR : सिविल कोर्ट मे मामला लंबित फिर भी जेसीबी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान कल से, हर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 4:04 pm
KHABAR : नर्मदा प्रकटोत्सव और 2 दिवसीय गौरव दिवस, सेठानी घाट पर मंगलाचरण से कार्यक्रम शुरू, म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो होगा खास आकर्षण, पढे़ खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। मां नर्मदा प्रकटोत्सव और गौरव दिवस का दो दिवसीय आयोजन शुरू हो गया है। सेठानी घाट और पूरा शहर दुल्हन की तरह सजाया गया है। उत्सव की शुरुआत सुबह 10.30 बजे सेठानी घाट पर मंगलाचरण से हो चुकी है। इस बार श्रद्धालुओं के लिए सबसे खास आकर्षण म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो होगा, जिसमें मां नर्मदा की गाथा दिखाई जाएगी। मुख्य आयोजन कल रविवार को होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल मंच से मां नर्मदा का पूजन और अभिषेक करेंगे।


कलाकार श्वेता शर्मा और उनके साथी मां नर्मदा पर केंद्रित नृत्य करेंगे
प्राचीन सेठानी घाट रंग-बिरंगी इंद्रधनुषी रोशनी के साथ ही घाटों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई कर उन्हें आकर्षक रूप दिया गया है। यह पहला मौका है जब नर्मदा प्रकटोत्सव पर श्रद्धालुओं को लेजर शो और म्यूजिकल फाउंटेन का अनुभव मिलेगा। सेठानी घाट पर मंगलाचरण और पूजन के बाद भजनांजलि हुई। ‘इंद्रधनुष’ कार्यक्रम के तहत रंगोली, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताएं भी की जा रही है। शाम को नित्य आरती समिति द्वारा महाआरती की जाएगी। इसके बाद शाम 7ः30 बजे भोपाल की कलाकार श्वेता शर्मा और उनके साथी मां नर्मदा पर केंद्रित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे।


सभी तैयारियां पूरी
सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह ने बताया कि कल नर्मदा जयंती के दिन प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव मंच से मां नर्मदा की आरती करेंगे और उनका अभिषेक करेंगे। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने बताया कि नगर पालिका द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण की गई है। पंडित पंकज पाठक ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी नर्मदा जयंती की शुरुआत आज से हो गई है। इसके बाद कल बड़ी धूमधाम से शहरवासी एवं आसपास के जिलों से लोग यहां पधारेंगे और उत्सहपूर्वक नर्मदा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE