BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की सिंगोली पुलिस की बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : वॉइस ऑफ एमपी की खबर का असर, सहकारिता भर्ती.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लक्ष्मी देवी शर्मा, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों का किस्मत देगी साथ और.. <<     BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2026, 11:21 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की सदर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, औछड़ी चौराहा कांड का किया खुलासा, आरोपियों ने सेंध लगाकर दिया था इस वारदात को अंजाम, पूछताछ में कबूला जुर्म, अब सातों बदमाश रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के औछड़ी चौराहा स्थित एक किराणा स्टोर में हुई नकबजनी की वारदात का सदर थाना पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन सहित करीब 3.50 लाख रुपये मूल्य का चोरी किया गया सामान बरामद किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 17 जनवरी की रात्रि को चित्तौड़गढ़-निंबाहेड़ा रोड स्थित औछड़ी चौराहा पर महेन्द्रनाथ योगी की चारभुजा इंटरप्राइजेज किराणा दुकान में अज्ञात बदमाशों ने दुकान के पीछे की दीवार में छेद कर प्रवेश किया और बड़ी मात्रा में किराणा सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में सदर थाना चित्तौड़गढ़ में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई मुरलीदास द्वारा किया गया।

घटना के शीघ्र खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी शहर ब्रजेश सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेम सिंह (पु.नि.) के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम में एएसआई मुरलीदास तथा कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, विनोद, हेमेन्द्र सिंह और जगन्नाथ शामिल थे।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं सूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश किया और सात आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन तथा चोरी किया गया करीब 3.50 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी-
- राजू लाल जाटिया (31), निवासी ओछड़ी, थाना सदर चित्तौड़गढ़
- कन्हैया लाल भील उर्फ काना (24), निवासी ओछड़ी, थाना सदर चित्तौड़गढ़
- मुरली सरगरा (35), निवासी ओछड़ी, थाना सदर चित्तौड़गढ़
- जीतू धोबी (25), निवासी ओछड़ी, थाना सदर चित्तौड़गढ़
- गोविंद उर्फ नकरिया भील (20), निवासी ओछड़ी, थाना सदर चित्तौड़गढ़
- साहिल भील (19), निवासी पुलिस लाइन के पीछे, भीलवाड़ा, हाल निवासी ओछड़ी
- राधेश्याम रेगर (22), निवासी सेमलिया, थाना शंभूपुरा, जिला चित्तौड़गढ़

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE