BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2026, 8:37 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र में नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन मामलों में शराब व मादक पदार्थ जब्त, आरोपी गिरफ्तार, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर

Share On:-

शामगढ़। मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाते हुए तीन अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी कार्रवाई की है। इन कार्रवाइयों में अवैध हाथ भट्टी की जहरीली शराब, देशी शराब, एमडीएमए पाउडर, डोडाचूरा सहित वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) हेमलता कुरिल एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में की गई।

पहला प्रकरण : 60 लीटर जहरीली हाथ भट्टी शराब जब्त
दिनांक 24 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर चांदखेड़ी रोड पर घेराबंदी कर आई-20 कार क्रमांक MP07CD9283 को रोका गया। कार सवार अरमान खान (22) निवासी डग जिला झालावाड़ एवं जावेद कुरैशी (26) निवासी शामगढ़ के कब्जे से 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब (कीमत लगभग 6 हजार रुपये) जब्त की गई। साथ ही वाहन भी जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 49-ए के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

दूसरा प्रकरण : 7 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
इसी दिन सूचना पर पुलिस ने कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी कर ब्रेजा कार क्रमांक MP09WE2153 को रोका। चालक रिंकू प्रजापत (32) निवासी मधुर कॉलोनी शामगढ़ के कब्जे से 7 पेटी अवैध देशी शराब (कीमत लगभग 29 हजार रुपये) बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन जब्त किया गया।

तीसरा प्रकरण : एमडीएमए व डोडाचूरा सहित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस चौकी चंदवासा को मिली सूचना पर रामखेड़ी निपानिया फंटा तिराहे से आरोपी राजेश उर्फ रामलाल मेघवाल (36) निवासी ग्राम बर्डिया अमरा, थाना गरोठ को बिना नंबर की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 100 ग्राम एमडीएमए पाउडर, एक किलो डोडाचूरा एवं मोटरसाइकिल जब्त की गई। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 15, 22 एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। एक अन्य आरोपी दिलीप सिंह निवासी पिपलिया मिठ्ठेशाह फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उप निरीक्षक मनोज कुमार महाजन, उप निरीक्षक रविंद्र प्रताप डांगी, सहायक उप निरीक्षक शारदा प्रसाद तिवारी, रूपसिंह झाला, प्रधान आरक्षक ममशाद नूर, चतर सिंह देवड़ा, धनपाल जाट, सुरजपाल सिंह, बहादुर सिंह, आरक्षक अनिल गुर्जर, विशाल सिंह चंद्रावत एवं श्रीकृष्णा सिकरवार की विशेष भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE