BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<     BIG NEWS : जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद का शुभारंभ,.. <<     BIG NEWS : झातला माता मंदिर में इन बड़ी वारदातों को.. <<     BIG NEWS : प्रमोशन और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा, सिंदुरकिया.. <<     बड़वानी कन्या छात्रावास में हंगामा,.. <<     BIG NEWS : फ्रांस से नीमच तक संस्कृति का संगम, विदेश.. <<     KHABAR : मैहर में वनभूमि पर अतिक्रमण हटाने के.. <<     KHABAR : आज संपत्ति बांटते हैं, श्रीराम-भरत ने.. <<     सेगांव में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ.. <<     NEWS : गो सेवा और कुरानखानी के साथ मनाया इमरान.. <<     NEWS : संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प रथ.. <<     NEWS : संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर आज.. <<     KHABAR : प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर फैलाया जा.. <<     NEWS : जिलेभर में मनाया जाएगा अखंड भारत संकल्प.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2026, 4:03 pm
KHABAR : सामूहिक विवाह का आयोजन, सामाजिक न्याय विभाग और नगरपालिका के सहयोग से कहार माझी समाज के 119 वर वधू विवाह बंधन में बन्धे, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। शहर के आंनद नगर कपास मंडी में शुक्रवार को भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। यहां सामाजिक न्याय विभाग और नगरपालिका के सहयोग से कहार माझी समाज के 119 वर वधू विवाह बंधन में बन्धे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फ़ेरे लिए। वर वधु को विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर भव्या मित्तल आदि जनप्रतिनिधियों ने नव दाम्पत्य जीवन के शुरुआत की ओर शुभकामनाएं दी। समाज अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने बताया समिति द्वारा लगातार तीसरे वर्ष वृहद स्तर पर यह सम्मेलन आयोजित किया गया। समाज से जुड़े 119 जोड़ों ने सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए फेरे लिए, इसमें 47 जोड़ो को सीएम योजना ला लाभ मिला जबकिशेष जोड़ो को समाज की ओर से उपहार एवं गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। कार्यक्रम में वर वधू के साथ ही उनके परिजनों ने भी हिस्सेदारी की। विधायक ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विवाह कार्यक्रम की योजना संचालित कर गरीब कन्याओं को लाभ दे रही है इसी तरह कई योजना गरीबों के लिए सरकार चला रही है प्रदेश सरकार गरीबों के हित में निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। कलेक्टर ने आयोजन में सामाजिक एकता की सराहना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE