उज्जैन। टीवी जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री रश्मि देसाई शुक्रवार को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।
रश्मि देसाई ने गणेश मंडपम से भगवान महाकाल के दर्शन किए और मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने आगामी प्रोजेक्ट की सफलता की कामना की। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही एक नए शो पर काम करने वाली हैं और उसी की घोषणा से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने आई हैं।
कहा-बिन मांगे दे देते हैं महाकाल
उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल बिना मांगे सब कुछ दे देते हैं और मंदिर समिति की व्यवस्थाएं बेहद अच्छी हैं, जिससे उन्हें सुगमता से दर्शन करने का अवसर मिला।
रश्मि देसाई टीवी सीरियल ‘उतरन’ और ‘दिल से दिल तक’ से लोकप्रिय हुईं। इसके अलावा वे ‘झलक दिखला जा’, ‘नच बलिए’, ‘फियर फैक्टर’ और ‘बिग बॉस 13 व 15’ जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्म ‘दबंग 2’ में भी काम किया है।