नीमच। नीमच सिटी स्थित महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार, अन्य जनप्रतिनिधि, पालक शिक्षक गण तथा संस्था के सभी शिक्षक - शिक्षिका, पालक-शिक्षक गण आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी के ष्परीक्षा पर चर्चा के लाइव प्रसारण को देखा गया। लाइव प्रसारण के बाद विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा भी विद्यार्थियों को तनाव मुक्त हो कर अध्ययन करने तथा अच्छे परिणाम प्राप्त करने हेतु संबोधित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बी ०के० बोधा ने भी छात्राओं को अच्छे परिणामों को लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कार्यक्रम का संचालन मधुलिका शर्मा ने किया तथा आमंत्रित अतिथियों का आभार हेमलता वर्मा वरिष्ठ शिक्षिका द्वारा व्यक्त किया गया।