BREAKING NEWS
KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<     BIG NEWS : जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद का शुभारंभ,.. <<     BIG NEWS : झातला माता मंदिर में इन बड़ी वारदातों को.. <<     BIG NEWS : प्रमोशन और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा, सिंदुरकिया.. <<     बड़वानी कन्या छात्रावास में हंगामा,.. <<     BIG NEWS : फ्रांस से नीमच तक संस्कृति का संगम, विदेश.. <<     KHABAR : मैहर में वनभूमि पर अतिक्रमण हटाने के.. <<     KHABAR : आज संपत्ति बांटते हैं, श्रीराम-भरत ने.. <<     सेगांव में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ.. <<     NEWS : गो सेवा और कुरानखानी के साथ मनाया इमरान.. <<     NEWS : संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प रथ.. <<     NEWS : संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर आज.. <<     KHABAR : प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर फैलाया जा.. <<     NEWS : जिलेभर में मनाया जाएगा अखंड भारत संकल्प.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2026, 6:01 pm
KHABAR : पीतांबरा पीठ में दलाल साधकों की वजह से बढ़ी पांडा गिरी, मंदिर प्रबंधन-प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, अब खुले में जप नहीं कर पाएंगे साधक, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। विश्व प्रख्यात श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में दलाल साधकों की वजह से पांडा गिरी को बढ़ावा मिल रहा है। इसकी शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसके बाद मंदिर परिसर और प्रशासन ने इस पर संज्ञान लिया और खुले में जप साधना पर रोक लगा दी है। अब मंदिर परिसर में बने मणिपुर धाम और साधना स्थल पर ही साधना की जाएगी।


दरअसल, श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में साधना और पूजा पाठ के नाम पर श्रद्धालुओं से मोटी रकम वसूली जाती थी। जिसकी शिकायत मंदिर प्रबंधन को कई समय से मिल रही थी। कुछ दलाल जैसे साधकों ने मंदिर का माहौल खराब कर रखा था। इस मामले में पड़ताल की तो पता चला कि मंदिर में पांडा गिरी सक्रिय हो रही है, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि मंदिर में पांडा गिरी के तहत दक्षिणा नहीं ली जाती है, लेकिन दलाल साधक पूजा अनुष्ठान के नाम पर लाखों रुपये ऐंठते है।


मंदिर परिसर में सूचना चस्पा, निगरानी के लिए समिति गठित
इसकी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने संयुक्त मीटिंग कर यह निर्णय लिया कि मंदिर में बैठे साधक यथा स्थान पर ही बैठेंगे। अन्य साधक भी जो मंदिर से रजिस्टर्ड नहीं है, वह भी उनके साथ बैठकर जप कर सकते हैं। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में सूचना चस्पा की गई है। इसके अलावा निगरानी के लिए एक समिति भी गठित की गई है।


पंडित बोले- पांडा गिरी खत्म करने लिया गया ये फैसला
वरिष्ठ आचार्य पंडित विष्णु कांत मुड़िया जी का कहना है कि पांडा गिरी खत्म करने के लिए मंदिर प्रबंधन का निर्णय सही है, जो साधक हैं वह नियम से अपनी साधना यथा स्थान पर बैठकर कर सकेंगे, लेकिन तथाकथित दलालों की वजह से पीठ प्रबंधन और मंदिर बदनाम हो रहा है, इसकी रोकथाम के लिए हम पूरा सहयोग प्रशासन से ले रहे हैं।


कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की कही बात
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े का कहना है कि हम मंदिर प्रबंधन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से सूचना चस्पा कर दी गई है। मंदिर में कोई भी पांडा गिरी नहीं पनपने देंगे और जो भी दलाल इसमें सक्रिय होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE