BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<     BIG NEWS : जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद का शुभारंभ,.. <<     BIG NEWS : झातला माता मंदिर में इन बड़ी वारदातों को.. <<     BIG NEWS : प्रमोशन और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा, सिंदुरकिया.. <<     बड़वानी कन्या छात्रावास में हंगामा,.. <<     BIG NEWS : फ्रांस से नीमच तक संस्कृति का संगम, विदेश.. <<     KHABAR : मैहर में वनभूमि पर अतिक्रमण हटाने के.. <<     KHABAR : आज संपत्ति बांटते हैं, श्रीराम-भरत ने.. <<     सेगांव में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ.. <<     NEWS : गो सेवा और कुरानखानी के साथ मनाया इमरान.. <<     NEWS : संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प रथ.. <<     NEWS : संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर आज.. <<     KHABAR : प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर फैलाया जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2026, 12:15 pm
KHABAR : जिले के दूरस्थ गांव झांतला में संकल्प से समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए कलेक्टर, अधिकारियों को दिए ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की जावद विकासखंड के ग्राम झांतला मे शुक्रवार को संकल्प से समाधान अभियान के तहत क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए और उनकी समस्या का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को दिए हैं।

इस शिविर में झांतला के राजेश वर्मा ने गांव के बड़े नाले की सफाई करवाने, गांव से सिंगोली रोड तक की सड़क का चौडीकरण एवं दुरूस्त करवाने, नया पुराना जलाशय की मरम्मत एवं सुधार नहरों की मरम्मत एवं सुधार करवाने की मांग की। इस पर कलेक्टर ने पंचायत सचिव को तत्काल जेसीबी लगवा कर, मुख्य नाले की सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को नया पुराना तालाब के सुधार एवं मरम्मत तथा नहरों का आवश्यक सुधार और तालाब का सुव्यवस्थित रख रखाव करवाने के निर्देश दिए।

जिले की सभी लाड़ली लक्ष्मियों को लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करें
शिविर में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को तीन लाड़ली लक्ष्मी छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति का भुगतान शेष होने की समस्या बताई। इस पर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए, कि वे जिले की सभी लाड़ली लक्ष्मियों को छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा कर ले और भुगतान से शेष रही छात्रवृत्ति का भुगतान अविलंब सुनिश्चित करें।

ग्रामीणों की मांग पर कलेक्‍टर ने जल निगम की पाईपलाईन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों का गुणवत्तापूर्ण सुधार कार्य करवाने और घर के अंदर तक नीला पाइप पहुंचाकर, जल आपूर्ति करवाने के निर्देश जल निगम महाप्रबंधक को दिए हैं।

कृषि के साथ ही पशुपालन कर अपनी आय बढ़ाए - कलेक्टर
इस अवसर पर ग्रामीणों और किसानों से रूबरू होते हुए कलेक्टर ने कहा, कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार जिले में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष केसीसी अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत सभी पशुपालकों के केसीसी जारी करवाए जा रहे हैं। सभी पशुपालक पशुपालन केसीसी के लिए आवेदन करें और केसीसी के माध्यम से ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर उन्नत पशुपालन को बढ़ावा दे, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में सहयोग करें।

सभी सरपंच, सचिव गांव में अपशिष्ट प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करें
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने रेतपूरा के ग्रामीणों की मांग पर सभी सरपंच सचिवों से कहा, कि वे अपनी ग्राम पंचायत के माध्यम से क्षेत्र में मृत पशुओं के समुचित निपटान एवं अपशिष्‍ठ प्रबंधन के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर, वहां अपशिष्ट प्रबंधन की सुव्यवस्थित व्यवस्था करें।

कलेक्टर ने एमपीईबी कार्यालय के पास स्थित बस्ती में नल से जलापूर्ति नहीं होने की शिकायत पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को तत्काल मौके पर भेज कर नल से जलापूर्ति सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।

झांतला में पुनः प्रारंभ होगी प्रसूति की सुविधा-
झांतला के ग्रामीणों ने शिविर में कलेक्टर को अवगत कराया, कि पहले गांव में गर्भवती महिलाओं की प्रस्तुति की सुविधा उपलब्ध थी, जो अब नहीं है। इस पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए, कि वे आवश्यक संसाधनों की अविलंब व्यवस्था कर, झांतला में गर्भवती महिलाओं की प्रसूति की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिससे, कि क्षेत्र के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सके।

पशुओं का एफ.एम.डी.टीकाकरण करवाएं-
शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा, कि जिले में पशुओं में नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान का अभियान चलाया जा रहा हैं। साथ ही पशुओं में होने वाले मुंह पका खुर पका रोग से बचाव के लिए एफएमडी टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। सभी पशुपालक अपने पशुओं का एफएमडी टीकाकरण अवश्य करवाए।

स्‍वास्‍थ्‍य शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ-
संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत आयोजित झांतला कलस्‍टर स्‍तरीय शिविर में मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद के मार्गदर्शन में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण एवं उपचार शिविर लगाया गया। चिकित्‍सकों और स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं की टीम ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों की स्‍वास्‍थ्‍य जांच, बी.पी.शुगर की जांच कर, निरूशुल्‍क दवाईयां वितरित की। 

उन्होंने पशुपालकों से पशुओं की नस्ल सुधार के लिए पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान अवश्‍य करवाने का आव्‍हान किया। कलेक्टर ने जिले की सभी ग्राम पंचायत क्षेत्र में पी.एम.एफ.ई. योजना के तहत सूक्ष्म खाद्य उद्योग इकाइयों की स्थापना करने पर बल देते हुए ग्रामीणजनों से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम प्रीति संघवी, सरपंच पूजा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि जिला अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE