मंदसौर। “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन उद्बोधन को जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक एवं ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में विद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षक, समस्त विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से परीक्षा को उत्सव की तरह लेने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तनावमुक्त रहकर लक्ष्य निर्धारण एवं समय प्रबंधन के माध्यम से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़े तनाव को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा निश्चिंत होकर अध्ययन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें परीक्षा की तैयारी के प्रति नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला है।