मंदसौर। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा- 2026 कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक संपन्न होगी।
यह परीक्षा पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, लदूना परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। संबंधित विद्यार्थियों को समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।