रतलाम। यात्रियों की सुविधा एवं आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने रतलाम रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 6 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ये सभी स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर संचालित की जा रही हैं।
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 30 मार्च 2026 तक बढ़ाए गए हैं। वहीं, 09621 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल को 29 मार्च 2026 तक विस्तारित किया गया है।
इसी तरह, 09625 अजमेर–दौंड साप्ताहिक स्पेशल 26 मार्च 2026 तक तथा 09626 दौंड–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 27 मार्च 2026 तक बढ़ाए गए हैं।
09627 अजमेर–सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल 25 मार्च 2026 तक एवं 09628 सोलापुर–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 26 मार्च 2026 तक संचालित रहेगी।
इसके अलावा, 04715 बीकानेर–साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल 28 मार्च 2026 तक तथा 04716 साई नगर शिरडी–बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल 29 मार्च 2026 तक चलेगी।
04725 हिसार–खड़की साप्ताहिक स्पेशल 29 मार्च 2026 तक एवं 04726 खड़की–हिसार साप्ताहिक स्पेशल 30 मार्च 2026 तक विस्तारित की गई है।
वहीं, 04727 हिसार–वलसाड साप्ताहिक स्पेशल 25 मार्च 2026 तक तथा 04728 वलसाड–हिसार साप्ताहिक स्पेशल के फेरे 26 मार्च 2026 तक बढ़ाए गए हैं।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारिणी एवं उपलब्धता की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।