BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<     BIG NEWS : जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद का शुभारंभ,.. <<     BIG NEWS : झातला माता मंदिर में इन बड़ी वारदातों को.. <<     BIG NEWS : प्रमोशन और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा, सिंदुरकिया.. <<     बड़वानी कन्या छात्रावास में हंगामा,.. <<     BIG NEWS : फ्रांस से नीमच तक संस्कृति का संगम, विदेश.. <<     KHABAR : मैहर में वनभूमि पर अतिक्रमण हटाने के.. <<     KHABAR : आज संपत्ति बांटते हैं, श्रीराम-भरत ने.. <<     सेगांव में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ.. <<     NEWS : गो सेवा और कुरानखानी के साथ मनाया इमरान.. <<     NEWS : संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प रथ.. <<     NEWS : संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर आज.. <<     KHABAR : प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर फैलाया जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2026, 3:10 pm
KHABAR : अभिनेता विक्रम मस्ताल की नर्मदा परिक्रमा का समापन, ओंकारेश्वर में मां नर्मदा-ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन, कहा- पैरों में छाले पड़े और शरीर थक गया लेकिन, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। अभिनेता विक्रम मस्ताल खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने नर्मदा परिक्रमा का समापन कर मां नर्मदा और ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा के दौरान कई कठिनाइयां आईं। पैरों में छाले पड़े, शरीर थक गया, लेकिन मां नर्मदा का नाम लेकर आगे बढ़ते रहे।

प्रसिद्ध रामायण सीरियल में हनुमान जी के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता विक्रम मस्ताल शनिवार को अध्यात्म के मार्ग पर नजर आए। ओंकारेश्वर पहुंचकर उन्होंने नर्मदा नदी का विधिवत पूजन-अर्चन किया और चुनरी अर्पित की। इसके बाद ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विक्रम मस्ताल ने बताया कि अब उन्हें आध्यात्मिक शक्ति का सही अर्थ समझ में आया है। एक्टिंग और राजनीति के बाद अब विक्रम मस्ताल अध्यात्म की ओर रुख करते दिख रहे हैं।

उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ा था और कई वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। विक्रम मस्ताल ने कहा कि मां-पिता की अस्थियों का नर्मदा जी में ही विसर्जन किया है। उनके तर्पण के बाद नर्मदा परिक्रमा करने की अनुभूति हुई थी। गुरुजी के मार्गदर्शन में उन्हें समझ आया कि मां नर्मदा को जानने और महसूस करने के लिए परिक्रमा करना जरूरी है। मां नर्मदा के तट पर उन्हें अद्भुत शांति और सुकून की अनुभूति हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE